धोनी ने साक्षी को फोन किया

धोनी ने साक्षी को फोन किया

No comments

बेहतरीन मैच जीतने के बाद होटल जाकर धोनी ने साक्षी को फोन किया। पेश है बातचीत की अगली कड़ी......
धोनी - हेल्लो, कैसी हो ?
साक्षी - हाँ बोलिये, मैं तो ठीक हूँ आपको क्या हो गया ? क्यों हांफने लगे थे मैदान में ? टीवी में तो बड़ा रिवाइटल खाने का सन्देश देते हैं।
धोनी - अरे अब उमर हो गया न जी।
साक्षी - क्या, मुझे तो पहले से शक था कि सर्टिफिकेट में गलत उम्र लिखा है।
धोनी - अरे वो सब छोड़ो लेकिन जीत का चौका तो हमी न मारे।
साक्षी - वो तो अनु का शुक्र है कि कोहली का एनर्जी बचा दे रही है। अच्छा कोहली वहां हैं क्या ?
धोनी - हाँ यहीं है लो न, कोहली ये ले साक्षी लाइन में है।
कोहली - भाभी प्रणाम। क्या चल रहा है।
साक्षी - रांची में तो फॉग चल रहा है।
कोहली - आप भी कम मजकिया नहीं। अच्छा भाभी कैसा रहा आज मेरा परफॉर्मेंस।
साक्षी -- मजा आ गया लेकिन चौका थोड़ा ज्यादा मारा कीजिये जी और रन के लिए कम दौड़ाइए उनको। यामहा RX100 के ज़माने के हैं ये।
कोहली - मेरा फोन आ रहा भाभी।
साक्षी - देखिएगा उसका फोन मत उठाइयेगा जिससे दूर रहकर आपको एनर्जी मिल रही। और बगल में हल्ला कौन कर रहा जी।
कोहली - रैना है, ये लीजिये।
रैना - दीदी प्रणाम।
साक्षी - तुम खाली प्रणाम करो, जीतने के बाद उछलो और हल्ला करो और खेलेंगे तेरे जीजा। वहां पंड्या भी है क्या ?
रैना - हाँ है लीजिये न।
पंड्या - हाय भाभी कैसी हैं ?
साक्षी - अरे वाह चुल तो चोर जैसा हुआ ही संस्कार भी वैसा हो गया। हाय बाय शुरू। बेटा खेल पर ध्यान दो।😀😀😀😀

No comments :

Post a Comment