हेल्लो डार्लिंग

हेल्लो डार्लिंग

No comments
एक लड़की ने एक लड़के को फोन किया।
लड़की: हेल्लो डार्लिंग।
लड़का: ओह्ह जानू कैसी हो?
लड़की: कहाँ हो यार सुबह से?
लड़का: अरे हम तो खोये हुए हैं आपकी आँखों में।
लड़की: अभी क्या कर रहे हो?
लड़का: तुम्हारी तस्वीर देख रहा हूँ कहीं और दिल ही नहीं लग रहा आज कल।
लड़की: पर मैंने तो तुम्हे कोई अपनी तस्वीर दी ही नहीं।
लड़का: अरे मेरे दिल में छपी है बरसों से।
लड़की: पर हम तो परसों ही मिले हैं?
लड़का: तुम्हारे बिना हर एक पल बरसों की तरह है पिंकी।
लड़की: पिंकी? ये पिंकी कौन है मैं तो निशा हूँ।
लड़का: तुमसे बात करके मैं सब भूल जाता हूँ।
लड़की: तुम अजय बोल रहे हो ना?
लड़का: घर वाले समीर बुलाते हैं लेकिन वो गलत हो सकते हैं तुम नहीं।
लड़की: यह 9622XXXXXX है ना?
लड़का: अब तक नहीं था पर अब से यही है।

No comments :

Post a Comment